Epic Film Ramayana Set for Release on 59,000+ Screens: भारतीय सिनेमा का नया इतिहास रचने को तैयार रामायण, 59,000+ स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म रामायण अपनी रिलीज से पहले ही नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। इस मेगा-बजट फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लव
निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म रामायण अपनी रिलीज से पहले ही नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। इस मेगा-बजट फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारे शामिल हैं। यह फिल्म दुनिया भर में अब तक की सबसे बड़ी थियेट्रिकल रिलीज के लिए तैयार की जा रही है।
घरेलू बाजार में फिल्म लगभग 9,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जा सकती है। इसके साथ ही, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रामायण कुल 59,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर प्रदर्शित होगी। यदि यह अनुमान सही साबित होता है, तो रामायण हाल की सभी बड़ी भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ देगी।
फिल्म की तुलना जेम्स कैमरून की अवतार: द वे ऑफ वाटर से की जा रही है, जिसने दुनिया भर में 52,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होकर 2.33 अरब डॉलर से अधिक की कमाई की थी।
निर्माता नमित मल्होत्रा ने बताया है कि फिल्म को आईमैक्स जैसे प्रीमियम फॉर्मेट्स में पेश किया जाएगा और DNEG की एआई तकनीक ब्रह्मा एआई का उपयोग करके इसे लगभग 50 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इस तकनीक से अभिनेताओं के चेहरे और एक्सप्रेशंस को बनाए रखते हुए आवाजें स्थानीय भाषाओं में डब होंगी।



















