Alliance Finale: सोहेल खान OUT! कुशाल टंडन ने जैद दरबार को बाहर कर बनाई फिनाले में अपनी जगह

कुनाल खेमू द्वारा होस्ट किया जा रहा रियलिटी शो अलायंस अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है। इस वीकेंड, शो का विजेता घोषित किया जाएगा, जिसे ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपय
कुनाल खेमू द्वारा होस्ट किया जा रहा रियलिटी शो अलायंस अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है। इस वीकेंड, शो का विजेता घोषित किया जाएगा, जिसे ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की प्राइज मनी दी जाएगी। शो का ग्रैंड फिनाले 7 अगस्त को टेलीकास्ट होगा।
पिछले हफ्ते एली गोनी शो के पहले फाइनलिस्ट बने थे, जबकि इस हफ्ते की शुरुआत में मिनी माथुर ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। बुधवार के एपिसोड में डेजी शाह का सफर समाप्त हो गया।
सोहेल खान की जर्नी भी अलायंस में खत्म हो गई है। उनके एलिमिनेशन के बाद, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे कंटेस्टेंट्स को एक-एक सेमीफाइनलिस्ट चुनने का मौका मिला। सोहेल ने एविक्ट होने के बाद कहा कि वह चाहते हैं कि यह प्रक्रिया जल्द समाप्त हो जाए ताकि सभी पार्टी कर सकें। टीम वॉरियर्स ने नीति टेलर को चुना, जबकि टीम किंग्स ने रुही दोसानी पर भरोसा जताया।
इस बीच, कुशाल टंडन ने जैद दरबार को बाहर कर फिनाले में अपनी जगह बना ली है। यह एपिसोड और भी रोमांचक हो गया जब द ट्रेटर्स सीजन 2 के कंटेस्टेंट्स ने शो में विशेष एंट्री की। कुशाल को ट्रेटर चुना गया, और उन्होंने जैद को गेम से बाहर कर दिया। बाकी कंटेस्टेंट्स कुशाल को ट्रेटर के रूप में पहचानने में असफल रहे, जिससे उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।



















