Sunny Deol and Preity Zinta meet CM Yogi Adityanath: सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए सनी देओल और प्रीति जिंटा ने 7 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुला
फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए सनी देओल और प्रीति जिंटा ने 7 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सीएम योगी के X हैंडल पर साझा की गईं, जिसमें लिखा गया, "प्रख्यात फिल्म अभिनेत सनी देओल एवं अभिनेत्री प्रीति जिंटा से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई।" लखनऊ में प्रमोशन के बाद, दोनों सितारे पटना और अहमदाबाद में भी फिल्म का प्रचार कर चुके हैं। 14 अगस्त को 'बंटवारा 1947' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सनी देओल ने कहा कि वह लखनऊ से जुड़े रहे हैं और वहां कई फिल्में की हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जो 'घायल' और 'घातक' जैसी सफल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। आमिर खान इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। सनी देओल के बेटे करण देओल भी इस फिल्म में नजर आएंगे, जहां वह अपने पिता के बेटे के किरदार में होंगे। प्रीति जिंटा इस फिल्म के जरिए 8 सालों के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।



















