Dhurandhar Makes History: रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म बनी दुनिया की नंबर-1 नॉन-इंग्लिश फिल्म

आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन,
आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और संजय दत्त जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म की सफलता केवल थिएटर तक सीमित नहीं रही, बल्कि नेटफ्लिक्स पर भी इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में नेटफ्लिक्स के को-CEO टेड सारंडोस ने बताया कि धुरंधर दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश फिल्म बन गई है। सारंडोस ने कहा कि यह फिल्म उन भारतीय फिल्मों में से एक है, जिसने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर शानदार प्रदर्शन किया है।
सारंडोस ने बातचीत के दौरान कहा कि धुरंधर ने बाकी सभी अंग्रेजी फिल्मों से ज्यादा व्यूअरशिप हासिल की है, केवल अमेरिका और ब्रिटेन ही इसके आगे रहे। उन्होंने भारतीय फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता पर भी चर्चा की और कहा कि लोग अक्सर पूछते हैं कि भारत में कब Squid Game या Money Heist जैसा ग्लोबल कल्चरल फेनोमेना देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही ऐसा कंटेंट बना रहा है, जो दुनिया भर में सफल हो रहा है।
सारंडोस ने यह भी बताया कि 2024 से अब तक हर हफ्ते नेटफ्लिक्स के ग्लोबल टॉप-10 में भारत की कोई न कोई फिल्म या सीरीज शामिल रही है। यह उस एल्गोरिद्म का नतीजा है, जो दर्शकों को ऐसा कंटेंट खोजने में मदद करता है, जिसे उन्होंने पहले देखने के बारे में नहीं सोचा था। इस साल भारतीय कंटेंट को नेटफ्लिक्स पर 3.5 अरब घंटे तक देखा गया है।
धुरंधर का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था, जबकि दूसरे पार्ट ने मार्च 2026 में दस्तक दी। थिएटर रन के बाद, यह फ्रेंचाइजी नेटफ्लिक्स और JioHotstar दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।


















