Reality Show Controversy: जैद दरबार ने कुशाल टंडन के कमेंट पर दी सफाई

रियलिटी शो alliance खत्म हो चुका है, लेकिन शो के अंदर हुए विवाद अब भी चर्चा में हैं। खासकर जैद दरबार, गौहर खान और कुशाल टंडन से जुड़ा मामला सुर्खियों में है। शो
रियलिटी शो Alliance खत्म हो चुका है, लेकिन शो के अंदर हुए विवाद अब भी चर्चा में हैं। खासकर जैद दरबार, गौहर खान और कुशाल टंडन से जुड़ा मामला सुर्खियों में है। शो के दौरान कुशाल टंडन ने गौहर खान पर ऐसा कमेंट किया था, जिसे आपत्तिजनक माना गया। इस पर दर्शकों की नजर जैद दरबार के रिएक्शन पर थी। कई लोगों को लगा कि जैद ने इस मामले पर कुशाल से सीधे बात नहीं की और वह चुप रहे। हालांकि, अब जैद ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है।
जैद दरबार ने बताया कि उन्होंने कुशाल से इस मामले में बात की थी, लेकिन हो सकता है कि वह हिस्सा शो के एक घंटे के एपिसोड में नहीं दिखाया गया। जैद के अनुसार, शो में 24 घंटे में बहुत कुछ होता है, लेकिन दर्शकों को उसका सिर्फ एक छोटा हिस्सा ही देखने को मिलता है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि को-कंटेस्टेंट वंशज ने जब उन्हें कुशाल की कही बात के बारे में बताया, तो उन्होंने कुशाल से जाकर बात की।
जैद ने गुस्से में बहस करने के बजाय शांत तरीके से अपनी बात रखने का फैसला किया। उनका मानना था कि हर बात को समझाने के लिए गुस्सा दिखाना जरूरी नहीं है। जैद ने कहा कि उन्होंने कुशाल से अच्छी तरह बात की थी और उनकी कोशिश थी कि कुशाल को समझ आए कि उनकी कही बात से उन्हें परेशानी क्यों हुई। बातचीत के दौरान कुशाल ने उनकी बात समझी और माफी भी मांगी।
जैद ने स्पष्ट किया कि दोनों कैमरे के पास खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान कुशाल ने कहा कि वह जैद के परिवार की बहुत इज्जत करते हैं और उनके मन में ऐसा कोई विचार नहीं था। जैद की बातों से साफ है कि दोनों के बीच यह बातचीत हुई थी, भले ही दर्शकों को इसका हिस्सा एपिसोड में देखने को नहीं मिला। शो में कुशाल और जैद की स्थिति भी दिलचस्प थी, क्योंकि कुशाल, जैद की पत्नी गौहर खान के एक्स रहे हैं।



















