Timeless Love Song: प्यार हुआ इकरार हुआ का जादू आज भी बरकरार

कुछ गाने केवल सुने नहीं जाते, बल्कि पीढ़ियों तक महसूस किए जाते हैं। ऐसा ही एक गाना है 'प्यार हुआ इकरार हुआ', जिसके लिए पूरे क्रू और सभी एक्टर्स को कई परेशानियों
कुछ गाने केवल सुने नहीं जाते, बल्कि पीढ़ियों तक महसूस किए जाते हैं। ऐसा ही एक गाना है 'प्यार हुआ इकरार हुआ', जिसके लिए पूरे क्रू और सभी एक्टर्स को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह गाना असली प्रेम कहानी पर आधारित बताया जाता है और इसे पहले फिल्म से हटाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन बाद में यह गाना एक सदाबहार हिट बन गया।
राज कपूर के कई गाने आज भी दिल को छू लेते हैं, लेकिन 1955 में रिलीज हुई फिल्म 'श्री 420' का यह गीत विशेष रूप से नायाब है। इस गाने में राज कपूर और नरगिस के बीच का प्यार दर्शाया गया है। राज कपूर को नरगिस से पहली नजर में प्यार हो गया था, हालांकि वह उस समय पहले से शादीशुदा थे। इस गाने को सुनते समय आपको महसूस होगा कि राज कपूर अपने दिल की बात यहां बयां कर रहे हैं।
50 के दशक का यह 4 मिनट 44 सेकंड का गाना आज भी प्यार का इजहार करने का सबसे खूबसूरत तरीका माना जाता है। बारिश में एक छतरी के नीचे राज कपूर और नरगिस की मासूम कैमिस्ट्री, शैलेन्द्र के दिल छू लेने वाले बोल, और शंकर-जयकिशन का कालजयी संगीत इस गीत को अमर बनाते हैं। लता मंगेशकर और मन्ना डे की जादुई आवाज ने इस गाने को और भी यादगार बना दिया।
'प्यार हुआ इकरार हुआ' सिर्फ एक रोमांटिक गीत नहीं है, बल्कि भारतीय सिनेमा की पहचान बन चुका है। इस गाने ने प्रेम को सादगी और गरिमा के साथ पर्दे पर पेश किया। दशकों बाद भी यह गीत हर उम्र के लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बना हुआ है और आज भी रोमांस की मिसाल माना जाता है।



















