Film Hi postponed: नयनतारा और कविन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म की नई रिलीज डेट 28 अगस्त 2026

फिल्म hi में नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी, जबकि उनके अपोजिट अभिनेता कविन एम होंगे। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म
फिल्म Hi में नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी, जबकि उनके अपोजिट अभिनेता कविन एम होंगे। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म पहले 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है। मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट 28 अगस्त 2026 तय की है।
फिल्म की कहानी दो किरायेदारों के बीच की लव स्टोरी पर आधारित है, जो एक ही घर में रहते हैं। जी स्टूडियोज साउथ ने फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी देते हुए एक प्रोमो भी साझा किया है। उन्होंने दर्शकों से अनुरोध किया है कि वे अपने कैलेंडर में 28 अगस्त की तारीख मार्क कर लें।
फिल्म Hi का निर्देशन विष्णु एडवान ने किया है, जबकि कनगराज सह-निर्देशक के रूप में कार्यरत हैं। संगीत की जिम्मेदारी जेन मार्टिन ने संभाली है, जिन्होंने गानों के साथ बैकग्राउंड स्कोर भी तैयार किया है। इस फिल्म में नयनतारा और कविन के अलावा राधिका सरथकुमार, प्रभु, वीटीवी गणेश, सत्यन और पूर्णिमा भाग्यराज जैसे कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।
इसके अतिरिक्त, नयनतारा यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म का ट्रेलर और टीजर दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। टॉक्सिक फिल्म 26 अगस्त 2026 को कन्नड़, तेलुगु, मलयालम, अंग्रेजी और हिंदी में वर्ल्ड वाइड थिएटर्स में रिलीज होगी।



















