Viral Video: दिल्ली मेट्रो में यात्री ने गीले कपड़े सुखाने का किया अनोखा जुगाड़

दिल्ली मेट्रो में सफर करना अक्सर अद्भुत अनुभव होता है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री ने मेट्रो के अंदर अपने गीले कपड़े स
दिल्ली मेट्रो में सफर करना अक्सर अद्भुत अनुभव होता है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री ने मेट्रो के अंदर अपने गीले कपड़े सुखाने का अनोखा जुगाड़ किया है। इस वीडियो में मेट्रो अपने रूट पर तेज़ी से दौड़ती हुई दिखाई दे रही है, जबकि कोच में बैठे यात्री अपने-अपने काम में व्यस्त हैं। किसी का ध्यान मोबाइल पर है तो कोई चुपचाप बैठा है, लेकिन अचानक कुछ कपड़े टंगे हुए नजर आते हैं।
जैसे ही लोग ध्यान देते हैं, पता चलता है कि एक यात्री ने अपनी गीली जैकेट और लोअर को मेट्रो के ऊपरी ग्रिल और हैंडरेल पर टांग रखा है। यह दृश्य कुछ ऐसा लगता है जैसे मेट्रो का कोच किसी घर की बालकनी में बदल गया हो। बारिश के मौसम में कपड़े भीगना आम है, और उन्हें सुखाना कभी-कभी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। शायद इसी वजह से इस यात्री ने यह अनोखा जुगाड़ निकाला।
इस यात्री ने सोचा होगा कि मेट्रो के अंदर एसी चल रहा है, जिससे कपड़े जल्दी सूख जाएंगे। हालांकि, यह तरीका उसके लिए कितना कारगर रहा, यह तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन बाकी यात्रियों के लिए यह एक मनोरंजन का विषय बन गया। सार्वजनिक जगह पर कपड़े सुखाने का यह दृश्य आमतौर पर देखने को नहीं मिलता।
एक अन्य यात्री ने इस अनोखे दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद यह वीडियो @delhi.metrolife नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया और तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस जुगाड़ पर मजेदार टिप्पणियाँ कर रहे हैं।

















