Playground Season 5: कब शुरू होगा 'प्लेग्राउंड सीजन 5'? एल्विश यादव-तेजस्वी और आरुष भोला संभालेंगे कमान; जानिए रिलीज डेट

गेमिंग रियलिटी शो 'प्लेग्राउंड सीजन 5' अपने अब तक के सबसे बड़े और खास फॉर्मेट के साथ वापसी के लिए तैयार है। इस बार शो में तीन मेंटर्स का एक पैनल शामिल होगा, जिस
गेमिंग रियलिटी शो 'प्लेग्राउंड सीजन 5' अपने अब तक के सबसे बड़े और खास फॉर्मेट के साथ वापसी के लिए तैयार है। इस बार शो में तीन मेंटर्स का एक पैनल शामिल होगा, जिसमें दो बार के चैंपियन एल्विश यादव 'KO क्रैकेंस' की कमान संभालेंगे। तेजस्वी प्रकाश 'रेजिंग सेंटॉर्स' की मेंटर के तौर पर डेब्यू करेंगी और उनके साथ आरुष भोला भी होंगे, जो 'पावर फीनिक्स' की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस सीजन में छह हफ्तों तक तीन टीमें जबर्दस्त मुकाबला करेंगी, जिसका अंत एक 'मास्टरमाइंड' विजेता के रूप में होगा। इस बार शो का फॉर्मेट पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण और रोमांचक होगा। दर्शकों को इस सीजन में कई नए टर्न और ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, जो उन्हें अंत तक बांधे रखेंगे।
आज सोमवार को 'प्लेग्राउंड सीजन 5' का ट्रेलर जारी किया गया, जिसमें सभी मेंटॉर अपनी-अपनी दुनिया में खोए हुए नजर आ रहे हैं। अचानक उनके आस-पास की असलियत में गड़बड़ी होने लगती है और उन्हें एहसास होता है कि उन्हें मेंटॉर के तौर पर लॉक कर दिया गया है। उन्हें असल जिंदगी वाले गेमिंग की दुनिया में खींच लिया गया है, जहां उन्हें एक-दूसरे का मुकाबला करना है। इस कॉम्पिटिशन में ढलने का कोई समय नहीं है, और मेंटॉर को हालात के हिसाब से खुद को ढालना होगा। उन्हें अपने कौशल को अपग्रेड करना होगा और अपना दबदबा बनाना होगा, क्योंकि इस गेम में हर चीज एक पल में खत्म हो सकती है।

















