Ted Sarandos: भारत में नेटफ्लिक्स की शुरुआत मस्सी कंटेंट से होनी चाहिए थी

नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस ने 2017 में भारत में नेटफ्लिक्स की शुरुआत के बारे में बात करते हुए कहा कि इसे अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी की सीरीज से
नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस ने 2017 में भारत में नेटफ्लिक्स की शुरुआत के बारे में बात करते हुए कहा कि इसे अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी की सीरीज सेक्रेड गेम्स से शुरू करने के बजाय कुछ ज्यादा पॉपुलर या मसालेदार कंटेंट के साथ करना चाहिए था। उन्होंने यह स्वीकार किया कि अगर उन्हें दोबारा मौका मिलता, तो वह सेक्रेड गेम्स को कुछ साल आगे खिसकाकर भारत में नेटफ्लिक्स की शुरुआत किसी मस्सी कंटेंट से करते।
नई दिल्ली में गुरुवार को आयोजित इंडियन एक्सप्रेस अड्डा में बातचीत के दौरान, सारंडोस ने रियलिटी शो लॉक अप को नेटफ्लिक्स इंडिया के शुरुआती कंटेंट में शामिल करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा, "काश हमने सेक्रेड गेम्स के साथ ही लॉक अप जैसा कुछ किया होता।" यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब नेटफ्लिक्स इंडिया लगातार बड़े दर्शक वर्ग वाले कंटेंट को अपने प्लेटफॉर्म पर जगह दे रहा है, जिसमें कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो, समय रैना का रोस्ट शो इंडियाज गॉट लैटेंट और हाल ही में एकता कपूर का रियलिटी शो लॉक अप शामिल हैं। लॉक अप के दूसरे सीजन का समापन इसी हफ्ते हुआ है।



















