Raveena Tondon Video: रवीना टंडन ने कुत्ते द्वारा काटे जाने की खबर का किया खंडन

90 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन हाल ही में पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय डॉग' की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। इस इवेंट के दौरान रवीना एक कुत्ते के साथ
90 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन हाल ही में पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय डॉग' की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। इस इवेंट के दौरान रवीना एक कुत्ते के साथ इंट्रेक्ट करती नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दावा किया गया कि कुत्ते ने रवीना को काट लिया है, जिससे उनके फैंस चिंतित हो गए हैं।
हालांकि, रवीना ने स्पष्ट किया है कि कुत्ते ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। जब वह कुत्ते के साथ पोज दे रही थीं, तब कुत्ता उनकी पीले रंग की ड्रेस की लटकती हुई आस्तीन को अपने मुंह से पकड़ लेता है। इस दौरान कुत्ता भौंक भी रहा था, जिससे लोगों को लगा कि उसने रवीना पर हमला किया है।
रवीना ने इस स्थिति को बेहद शांत तरीके से संभाला। उन्होंने न तो घबराहट दिखाई और न ही कुत्ते को हटाने की कोशिश की। डॉग हैंडलर्स ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया और रवीना ने फिर से कुत्ते को प्यार से सहलाया। बाद में, पैपराजी से बातचीत में रवीना ने कहा कि कुत्ते ने उन्हें न तो काटा और न ही हमला किया।
रवीना टंडन लंबे समय से पशु प्रेम और उनके संरक्षण के लिए सक्रिय रही हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर जानवरों के बचाव और उनकी देखभाल के बारे में जागरूकता फैलाती हैं। हाल ही में, उन्होंने बारिश के दौरान हाईवे पर फंसे एक कुत्ते को बचाने की कहानी भी साझा की थी।



















