Hrithik Roshan was to play Ram before Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर से पहले ऋतिक रोशन बनने वाले थे राम, फिर क्यों नहीं बनी फिल्म?

नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इसके ट्रेलर को देखने के बाद लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भग
नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इसके ट्रेलर को देखने के बाद लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इससे पहले भी बॉलीवुड में 'रामायण' की लाइव-एक्शन फिल्म बनने वाली थी, जिसमें ऋतिक रोशन भगवान राम का किरदार निभाने वाले थे। 15 साल से भी ज्यादा पहले संजय खान ने अपनी फिल्म 'The Legend of Ram' का ऐलान किया था, जिसमें उनके एक्स दामाद ऋतिक रोशन को राम के रोल के लिए चुना गया था।
रणबीर कपूर की 'रामायण' इन दिनों खूब चर्चा में है, लेकिन इससे सालों पहले भी बड़े पर्दे पर 'रामायण' बनाने की तैयारी हुई थी। इस प्रोजेक्ट के लिए बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स ऋतिक रोशन और अमिताभ बच्चन को चुना गया था, लेकिन तमाम तैयारियों के बावजूद ये फिल्म कभी दर्शकों तक नहीं पहुंच सकी। आखिर ये फिल्म क्यों बंद हो गई?
ऋतिक रोशन की 'रामायण' का क्या हुआ? आज से लगभग 15 साल पहले ऋतिक रोशन की 'रामायण' करीब 50 करोड़ रुपये के बजट में बनाई जा रही थी। इसका नाम रखा गया था 'द लीजेंड ऑफ राम'। इसमें ऋतिक रोशन भगवान राम का रोल प्ले करने वाले थे। ऋतिक रोशन के अलावा इस फिल्म में जायद खान लक्ष्मण और अमिताभ बच्चन राजा दशरथ के किरदार में नजर आने वाले थे।
साल 2008 में दिए एक इंटरव्यू में जायद खान ने कहा था, "हां, मेरे पिता वाकई 'रामायण' बना रहे हैं। इसका नाम 'द लीजेंड ऑफ रामा' है। वो पिछले तीन साल से इस फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं और भगवान राम के किरदार के लिए एकदम सही कलाकार की तलाश में थे।" हालांकि, ये फिल्म कभी फ्लोर पर नहीं जा सकी और आखिरकार बंद हो गई। हाल ही में मेकर्स ने ऐलान किया है कि फिल्म 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



















