Sonu Nigam's Surgery Video Goes Viral: दर्द में भी गा रहे सोनू निगम का सर्जरी के वक्त का वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अस्पताल में सर्जरी के दौरान गाते हुए नजर आ रहे हैं। सोनू निगम
बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अस्पताल में सर्जरी के दौरान गाते हुए नजर आ रहे हैं। सोनू निगम ने अपने पसंदीदा गायक और गुरु मोहम्मद रफी का गाना 'सुहानी रात ढल चुकी' गाया। यह वीडियो ऑपरेशन थियेटर में उनके बेड पर लेटे हुए रिकॉर्ड किया गया है, जहां वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनू ने लिखा, 'सर्जरी के वक्त प्यारे डॉक्टर @drnileshsatbhai और उनकी टीम के लिए खास परफॉर्मेंस। दर्द में गाना भी संगीत का आनंद है।' उनके इस वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप जल्दी से ठीक हो जाएं सोनू जी,' जबकि दूसरे ने कहा, 'आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'
सोनू निगम ने हाल ही में खुलासा किया था कि वे पिंच्ड नर्व की समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे उन्हें गर्दन के पास की नस दबने के कारण दिक्कतें आ रही थीं। उन्होंने अपने फैंस को इस बारे में जानकारी दी थी और बताया था कि वे तकलीफ में हैं। हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह किस चीज की सर्जरी है। हालांकि, यह संभावना जताई जा रही है कि यह सर्जरी उनकी गर्दन से संबंधित हो सकती है।



















