Viral Promotion: हॉलीवुड की नई फिल्म 'द लास्ट हाउस' का अनोखा प्रचार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति सड़क किनारे लगे एक ऊंचे बिलबोर्ड के अंदर आराम से बैठा है। यह दृश्य देखकर हर कोई हैरान रह जात
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति सड़क किनारे लगे एक ऊंचे बिलबोर्ड के अंदर आराम से बैठा है। यह दृश्य देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। कोई उसे देखकर हाथ हिलाता है, तो कोई सोच में पड़ जाता है कि वह इतनी ऊंचाई पर बने कमरे तक कैसे पहुंचा। पहली नजर में यह नजारा किसी फिल्मी सीन जैसा लगता है, लेकिन इसकी असली कहानी कुछ और है।
यह दरअसल एक प्रमोशनल कैंपेन है, जो हॉलीवुड की नई साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म 'द लास्ट हाउस' के लिए तैयार किया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए इस अनोखे तरीके का सहारा लिया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर सड़क पर गुजरने वाले लोगों तक सभी को चर्चा में डाल दिया है।
इस खास प्रमोशन के तहत, हॉलीवुड के मशहूर सनसेट बुलेवार्ड और सेल्मा एवेन्यू के व्यस्त चौराहे पर लगभग 30 फीट ऊंचाई पर एक बड़ा बिलबोर्ड बनाया गया है, जिसमें एक छोटा-सा घर तैयार किया गया है। बाहर से देखने पर यह किसी हवा में लटके लिविंग रूम जैसा नजर आता है। इसमें सोफा, टेबल, कुर्सियां और अन्य जरूरी सामान रखा गया है, जिससे यह सेट एक असली घर जैसा लगता है।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस कमरे में एक परफॉर्मर लगातार तीन दिन तक रहने वाला है। वह वहां आम इंसान की तरह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी बिताएगा। राह चलते लोग उसे ऊपर देखकर हैरान होते हैं और वह नीचे मौजूद लोगों से व्हाइटबोर्ड पर संदेश लिखकर बातचीत भी करता है। यही कारण है कि वहां से गुजरने वाले लोग इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए रुकते हैं।



















