Anti-drug campaign to be launched: नशे के खिलाफ रविवार को 100 सप्ताह का अभियान शुरू करेंगे PM मोदी, 1 करोड़ युवाओं लेंगे शपथ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को देश में ड्रग्स के बढ़ते दुरुपयोग की समस्या के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रहे हैं। इस अभियान क
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को देश में ड्रग्स के बढ़ते दुरुपयोग की समस्या के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य देशभर में युवाओं को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ एकजुट करना है। इस कार्यक्रम के तहत देशभर में 10 हजार स्थानों पर एक साथ आयोजन किया जाएगा, जिसमें एक करोड़ से अधिक युवा मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ शपथ लेंगे। यह अभियान 100 सप्ताह तक चलेगा और हर रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें वाकथान, खेल प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, ध्यान सत्र, और जागरूकता कार्यक्रम शामिल होंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थ मुक्त समाज का संदेश फैलाना है।
इस अभियान में भाग लेने वाले वालंटियरों और संगठनों को 50वें, 75वें और 100वें सप्ताह में विशेष सम्मान दिया जाएगा। खेल और युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को 'नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे। इस अभियान के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह एक सामूहिक राष्ट्रीय मिशन है, जिसमें युवाओं को एकजुट होकर नशीले पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।



















