Fake Doctor Arrested: पलवल में गर्भवती महिला को बनाया फर्जी ग्राहक

पलवल में स्वास्थ्य विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से क्लीनिक चलाने वाले एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। यह कार्
पलवल में स्वास्थ्य विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से क्लीनिक चलाने वाले एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तब की गई जब टीम ने एक गर्भवती महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर उसके क्लीनिक पर भेजा। इस क्लीनिक में बिना किसी डाक्टरी डिग्री के गर्भपात कराने वाली प्रतिबंधित दवाएं बेची जा रही थीं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस्लामाबाद क्षेत्र में बिना नाम के चल रहे क्लीनिक पर छापेमारी की। इस दौरान 12वीं पास झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया। सिविल सर्जन पलवल के आदेश पर नोडल अधिकारी डॉ. राहुल कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने योजना बनाकर गर्भवती महिला नीलम को फर्जी ग्राहक और उसके भाई को सूचनाकर्ता बनाकर क्लीनिक पर भेजा।
फर्जी ग्राहक और उसके भाई को क्लीनिक में भेजने के बाद, वहां मौजूद हरीओम उर्फ अजय ने गर्भवती महिला से 600 रुपये नकद लेकर उसे एमटीपी किट देने का वादा किया। जैसे ही दवा का लेन-देन पूरा हुआ, फर्जी ग्राहक ने बाहर खड़ी टीम को इशारा किया। इशारा मिलते ही स्वास्थ्य विभाग, सीएम फ्लाइंग और पुलिस की टीम ने क्लीनिक में दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान हरीओम उर्फ अजय ने स्वीकार किया कि उसके पास कोई मेडिकल या डाक्टरी की डिग्री नहीं है और वह केवल 12वीं पास है। उसने यह क्लीनिक किराए पर लिया था।



















