Malaria outbreak in Jamshedpur: जमशेदपुर में मलेरिया का कहर, 58 नए मरीज मिले

जमशेदपुर में मलेरिया का खतरा बढ़ता जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और सीआरपीएफ दोनों ही चिंतित हैं। हाल ही में दो और सीआरपीएफ जवानों को एमजीएम अस्पताल में भर्त
जमशेदपुर में मलेरिया का खतरा बढ़ता जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और सीआरपीएफ दोनों ही चिंतित हैं। हाल ही में दो और सीआरपीएफ जवानों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक जवान में मलेरिया की पुष्टि हुई है, जबकि दूसरे जवान को तेज बुखार और अन्य लक्षणों के आधार पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। इससे पहले भी तीन जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से एक की मौत हो गई थी। इस स्थिति को देखते हुए सीआरपीएफ ने अपने कैंपों में स्वास्थ्य जांच और मच्छररोधी उपायों को बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी मलेरिया की जांच के लिए व्यापक अभियान चलाया है।
गुरुवार को जिलेभर में 6,781 लोगों की मलेरिया जांच की गई, जिसमें 6,436 रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट (आरडीटी) और 345 स्लाइड जांच शामिल थीं। जांच के दौरान 58 नए मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई, जिनमें से 43 मरीज पी. फाल्सीपेरम (ब्रेन मलेरिया), 13 पी. विवैक्स और दो मिक्स संक्रमण के मरीज हैं। सबसे अधिक 22 मरीज पोटका प्रखंड में मिले हैं, जबकि पटमदा में 9, घाटशिला और मुसाबनी में 7-7, दुमरिया में 6, सदर अस्पताल में 5 और धालभूमगढ़ तथा जुगसलाई में एक-एक मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि बहरागोड़ा, चाकुलिया, अर्बन मानगो और अर्बन बिरसानगर में कोई नया मरीज नहीं मिला।



















