Health scare in Odisha: गृहप्रवेश भोज और हॉस्टल के खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

ओडिशा के अनुगुल जिले में गुरुवार को दस्त और फूड पॉइजनिंग के दो बड़े मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है। बालेश्वर जिले के खारिदा गांव में एक गृहप
ओडिशा के अनुगुल जिले में गुरुवार को दस्त और फूड पॉइजनिंग के दो बड़े मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है। बालेश्वर जिले के खारिदा गांव में एक गृहप्रवेश भोज के दौरान 70 से अधिक लोग बीमार पड़ गए, जबकि मयूरभंज जिले के एक छात्रावास में रात के खाने के बाद 19 से ज्यादा छात्राएं अस्पताल में भर्ती कराई गईं। इस घटना ने स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों को सक्रिय कर दिया है और जांच शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीमार पड़ने वालों में 30 से अधिक बच्चे शामिल हैं और लगभग 50 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मरीजों का इलाज जलेश्वर अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल और गांव में मेडिकल टीम तैनात कर दी गई है ताकि स्थिति पर नजर रखी जा सके।
बालेश्वर जिले के जलेश्वर ब्लॉक के खारिदा गांव में आयोजित गृह प्रतिष्ठा समारोह के भोज के बाद ग्रामीणों में अचानक उल्टी और दस्त की शिकायतें बढ़ने लगीं। स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भोजन और पानी के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। हालांकि, बीमारी का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। दूसरी ओर, मयूरभंज जिले के कपतीपाड़ा ब्लॉक में एसएसडी गर्ल्स हाई स्कूल के छात्रावास में भी भोजन के बाद छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। छात्रावास में रहने वाली 275 छात्राओं को गुरुवार रात मछली और चावल परोसा गया था, जिसके बाद कई छात्राओं को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी।

















