Medication Recall in UP: यूपी के सरकारी अस्पतालों से एजिथ्रोमाइसिन-500 मंगवाई गईं

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। हाल ही में यूपी के सरकारी अस्पतालों से एजिथ्रोमाइसिन-500 टेबलेट के 94 बैचों को वापस मंगवाया गया है। यह दवा यूपी मेडिकल सप्लाइज कार्पोरेशन लि
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। हाल ही में यूपी के सरकारी अस्पतालों से एजिथ्रोमाइसिन-500 टेबलेट के 94 बैचों को वापस मंगवाया गया है। यह दवा यूपी मेडिकल सप्लाइज कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमएससीएल) के वेयरहाउस में भेजी गई है। अस्पतालों में इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जांच में यह पाया गया कि दवा के ये बैच मिसब्रांड हैं, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दवा की गुणवत्ता में कोई गड़बड़ी नहीं थी। एजिथ्रोमाइसिन-500 एक एंटीबायोटिक दवा है, जिसका उपयोग गले, फेफड़ों, कान और त्वचा के बैक्टीरियल संक्रमण के इलाज में किया जाता है।
यूपी मेडिकल सप्लाइज कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक उज्जवल कुमार ने बताया कि कार्पोरेशन द्वारा खरीदी गई सभी दवाओं और इंजेक्शनों के आकस्मिक नमूने खाद्य एवं औषधि प्रशासन और अन्य प्रयोगशालाओं में परीक्षण के लिए भेजे जाते हैं। केवल मानकों पर खरे उतरने वाली दवाएं और इंजेक्शन ही अस्पतालों को आवंटित किए जाते हैं। एजिथ्रोमाइसिन-500 टेबलेट भी पहले की जांच में मानक पर खरी पाई गई थी। लेकिन खाद्य एवं औषधि प्रशासन की एक अन्य जांच में यह पाया गया कि दवा के 94 बैच मिसब्रांड हैं।



















