Mother of 9 insists on home delivery despite high BP: 10वीं डिलीवरी पर अड़ी महिला की जान को खतरा

राजस्थान के खैरथल जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां 9 बच्चों की मां अपनी 10वीं डिलीवरी को लेकर डॉक्टरों की सलाह को नजरअंदाज कर रही है। गर्भवती महिला
राजस्थान के खैरथल जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां 9 बच्चों की मां अपनी 10वीं डिलीवरी को लेकर डॉक्टरों की सलाह को नजरअंदाज कर रही है। गर्भवती महिला ने गंभीर स्वास्थ्य जोखिम के बावजूद सिजेरियन ऑपरेशन कराने से साफ इनकार कर दिया और अस्पताल से लौटकर अपने घर चली गई। अब स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम इस महिला और उसके परिवार को सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए मनाने में जुटी हुई है। इस मामले ने न केवल स्थानीय बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बना दिया है।
कैथल जिले के सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि कोटकासिम ब्लॉक के मुनपुर ठाकरान खानपुर निवासी नारायण की पत्नी सरोज की यह 10वीं गर्भावस्था है। महिला के पहले से 9 बच्चे हैं और उसकी नियमित मॉनिटरिंग स्वास्थ्य सखी और एएनएम द्वारा की जा रही है। बताया गया कि 21 जुलाई को महिला को उप स्वास्थ्य केंद्र खानपुर लाया गया, जहां डॉक्टर श्रीपाल गुर्जर ने प्राथमिक जांच के बाद उसे सीएचसी पूर में डॉ. मधु यादव को दिखाया। जांच के दौरान महिला का रक्तचाप (BP) 170 से 190 के बीच पाया गया, जिसे डॉक्टरों ने अत्यंत गंभीर और हाई रिस्क स्थिति माना।

















