Accident involving CRPF vehicle in Kashmir: ड्यूटी पर जा रहे जवानों की गाड़ी चिनार से टकराई, 3 जवान घायल-एक श्रीनगर रेफर

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार दोपहर को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (crpf) का एक वाहन चिनार के विशाल
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार दोपहर को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) का एक वाहन चिनार के विशाल पेड़ से टकरा गया। यह घटना शेखपोरा इलाके में हुई, जब वाहन नियमित ड्यूटी पर जा रहा था। अचानक वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे सड़क किनारे खड़े चिनार के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
इस हादसे में तीन जवान घायल हुए हैं, जिनमें से एक जवान को गंभीर चोटें आई हैं। उसे बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में रेफर किया गया है, जबकि अन्य दो जवानों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद शेखपोरा के पास सड़क पर कुछ समय के लिए जाम लग गया था, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। पुलिस और CRPF की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया, जिसके बाद बडगाम-श्रीनगर मार्ग पर यातायात को बहाल किया गया।
















