Allegations of Blackmail: न्यूड वीडियो बनाई, बिना तलाक दूसरी शादी!: 32.50 लाख ऐंठे, महिला डॉक्टर के पति, सास-ससुर और ननद पर गंभीर आरोप

गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र की एक 35 वर्षीय महिला डॉक्टर ने अपने पति, सास-ससुर और ननद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दहेज उत्पीड़न, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल
गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र की एक 35 वर्षीय महिला डॉक्टर ने अपने पति, सास-ससुर और ननद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दहेज उत्पीड़न, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, दूसरी शादी करने और जान से मारने की कोशिश जैसे आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ हत्या की कोशिश, दहेज उत्पीड़न, मारपीट और बिना तलाक दूसरी शादी जैसी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला डॉक्टर वर्तमान में बस्ती में चिकित्सक के पद पर तैनात हैं और उनका कहना है कि उनका विवाह 29 नवंबर 2019 को छत्तीसगढ़ निवासी एक एनेस्थेसियोलॉजिस्ट से हुआ था। शादी में लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन ससुराल पहुंचने के पहले दिन से ही उन्हें फॉर्च्यूनर कार की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। उनके पति और अन्य ससुरालियों ने लगातार कार खरीदने के लिए दबाव डाला।
महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और इस दौरान उनके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। बाद में इन्हीं वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया। परिवार ने वैवाहिक संबंध बचाने के लिए 28 मार्च 2022 को फॉर्च्यूनर खरीदने के नाम पर 32.50 लाख रुपये दिए, लेकिन इसके बावजूद प्रताड़ना जारी रही। महिला डॉक्टर का कहना है कि उनके पति ने उनकी 20 लाख रुपये की एफडी भी तुड़वाकर 10 लाख रुपये अपने पास रख लिए। इसके अलावा, उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति के कई महिलाओं से संबंध हैं और बिना तलाक दिए उसने दूसरी महिला डॉक्टर से शादी कर ली।
















