Bangladeshi Woman's Escape: शिलांग से फरार बांग्लादेशी महिला ने बिहार के किशनगंज में की शादी

किशनगंज में हाल ही में गिरफ्तार किए गए दो बांग्लादेशी नागरिकों के मामले में खुफिया ब्यूरो (आईबी) की जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। गिरफ्तार की गई महि
किशनगंज में हाल ही में गिरफ्तार किए गए दो बांग्लादेशी नागरिकों के मामले में खुफिया ब्यूरो (आईबी) की जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। गिरफ्तार की गई महिला, तैय्यबा इस्लाम उर्फ तंजीला अख्तर (28), पहले शिलांग में पकड़ी जा चुकी थी। अदालत ने उसे शिलांग छोड़ने से रोकने के लिए उसका पासपोर्ट जब्त कर दिया था, लेकिन उसने इस आदेश की अवहेलना करते हुए बिहार के किशनगंज पहुंचकर जाकिर हुसैन से शादी कर ली। वहीं, दूसरे गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक मो. हसन शेख उर्फ असनउल्ला मल (32) ने भारत में अवैध प्रवेश के लिए एक एजेंट को 15 हजार रुपये दिए थे। यह एजेंट उसे असम सेक्टर से भारत-बांग्लादेश सीमा पार कराने में मदद की थी। इसके बाद हसन शेख किशनगंज पहुंचा और उसने उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाकर आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे अन्य भारतीय दस्तावेज भी तैयार कर लिए थे।
आईबी की पूछताछ में यह भी पता चला कि हसन शेख कुछ महीने पहले ओमान से भारत लौटा था और वह बांग्लादेश जाने की योजना बना रहा था। उसने भारत में अपनी पहचान छिपाने के लिए हसन शेख नाम का इस्तेमाल किया, जबकि बांग्लादेश में उसकी पहचान असनउल्ला के नाम से है। उसके पास से कई संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस ने हसन शेख के साथ ही जाकिर हुसैन से भी पूछताछ की, जिसमें पता चला कि उसने बांग्लादेश की महिला से कुछ महीने पहले निकाह किया था। जाकिर ने बताया कि महिला का संपर्क उसे यात्रा के दौरान हुआ था, जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली।
















