Barapullah Phase-3 Corridor Ready: एक दशक के लंबे इंतजार के बाद बारापुला फेज-3 कॉरिडोर तैयार, अगस्त में खुलेगा जनता के लिए

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले लाखों लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है। लगभग एक दशक के लंबे इंतजार के बाद, बारापुला एलि
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले लाखों लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है। लगभग एक दशक के लंबे इंतजार के बाद, बारापुला एलिवेटेड कारिडोर के तीसरे चरण का निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के औपचारिक उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से समय मांगा है। अधिकारियों के अनुसार, उद्घाटन के बाद इस कारिडोर को अगस्त में आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि उद्घाटन की तारीख जल्द ही तय की जाएगी और अगस्त में ही इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।
यह एलिवेटेड कॉरिडोर लगभग 3.5 किलोमीटर लंबा है और यह सराय काले खां को एम्स से जोड़ेगा। इसके चालू होने के बाद, मयूर विहार, नोएडा और पूर्वी दिल्ली के अन्य क्षेत्रों से सराय काले खां, एम्स और दक्षिणी दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले लोगों को सिग्नल-फ्री यात्रा का लाभ मिलेगा। इससे न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि एनएच-24, डीएनडी फ्लाईवे, रिंग रोड और सराय काले खां जैसे प्रमुख ट्रैफिक जाम वाले स्थानों पर दबाव भी कम होगा। यह परियोजना दिल्ली के यातायात को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
















