Property Dispute in Ghaziabad: प्लॉट पर मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में बढ़ा विवाद

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में अवंतिका कॉलोनी के विनायक फार्म हाउस के पीछे स्थित एक प्लॉट पर मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया है। अंसल ह
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में अवंतिका कॉलोनी के विनायक फार्म हाउस के पीछे स्थित एक प्लॉट पर मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया है। अंसल हाउस और हरसांव गांव के एक किसान के बीच इस प्लॉट पर अपना-अपना दावा करने के लिए तकरार हुई। शुक्रवार की सुबह जब किसान सुशील शर्मा और धीरज शर्मा प्लॉट में फेंसिंग का कार्य कर रहे थे, तभी अंसल हाउस के प्रतिनिधि अमरदीप उर्फ दीपक चौधरी वहां पहुंचे और उन्होंने इस प्लॉट को अंसल ग्रुप का बताते हुए फेंसिंग का विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों के बीच काफी कहासुनी हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि एक पक्ष ने फेंसिंग को उखाड़ फेंका, जिससे स्थिति और भी बिगड़ गई।
इस विवाद में सुशील शर्मा की पत्नी सीमा देवी भी शामिल थीं, जो बीच-बचाव करने आई थीं। उन्हें फेंसिंग के कांटे लगने से चोट आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी और अपने-अपने हक का दावा किया। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों से प्लॉट से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं और लेखपाल को नपाई करने के लिए कहा गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।















