Recruitment Rally in Saharanpur: अग्निवीर भर्ती रैली 17 अगस्त से 13 जिलों के लिए आयोजित होगी

जागरण संवाददाता, मेरठ। भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 17 अगस्त से लेकर 9 सितंबर तक सहारनपुर के डा. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया ज
जागरण संवाददाता, मेरठ। भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 17 अगस्त से लेकर 9 सितंबर तक सहारनपुर के डा. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। यह भर्ती रैली अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली जैसे कुल 13 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए होगी। इस भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले से आनलाइन कामन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीएफटी), शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होगा। सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।
भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेजों में रैली एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाणपत्र, अविवाहित प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र और आनलाइन पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र शामिल हैं। अभ्यर्थियों को इन दस्तावेजों की तीन-तीन प्रतियां और 20 नवीनतम रंगीन पासपोर्ट फोटो भी साथ लाने होंगे। सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड को वेबसाइट से डाउनलोड करें और किसी भी दलाल या भर्ती के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें। यह महत्वपूर्ण है कि सभी अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के दौरान पूरी तैयारी के साथ आएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
















