








राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पैतृक संपत्ति को एक करोड़ 25 लाख 99 हजार 822 रुपये म
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पैतृक संपत्ति को एक करोड़ 25 लाख 99 हजार 822 रुपये में खरीद लिया है। यह संपत्ति हुगली जिले के जिराट गांव में स्थित है, जहां डॉ. मुखर्जी का घर है। इस ऐतिहासिक भवन को अब राजकीय संग्रहालय और पुस्तकालय के रूप में विकसित किया जाएगा। यह कदम राज्य सरकार की ओर से डॉ. मुखर्जी की विरासत को संरक्षित करने की दिशा में उठाया गया है। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस संपत्ति के संरक्षण और वहां संग्रहालय तथा पुस्तकालय बनाने का वादा किया था, जिसे अब सरकार ने तेजी से पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
राज्य मंत्रिमंडल ने तीन जून को इस संपत्ति खरीदने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी थी। इसके बाद 29 जून को जिला स्तर पर बैठक हुई और तीन जुलाई को कोलकाता स्थित रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस कार्यालय में संपत्ति का पंजीकरण पूरा कर चारों उत्तराधिकारियों के बैंक खातों में राशि स्थानांतरित कर दी गई। स्थानीय भाजपा विधायक और राज्यमंत्री सुमना सरकार ने बताया कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर सभी उत्तराधिकारियों से बातचीत कर रिकॉर्ड समय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पैतृक संपत्ति का स्वामित्व सरकार के नाम कराया गया है। अब संग्रहालय निर्माण का प्रारंभिक काम भी शुरू हो चुका है।
सरकार के अनुसार, खरीदी गई संपत्ति का कुल क्षेत्रफल 0.30179 एकड़ है। इसमें भूमि का मूल्य 1 करोड़ 15 लाख रुपये तथा भवन का मूल्य 10 लाख 56 हजार रुपये आंका गया है। प्रशासनिक खर्च जोड़कर कुल व्यय लगभग 1 करोड़ 28 लाख रुपये हुआ है। वर्तमान में इस संपत्ति की देखरेख श्यामा प्रसाद मुखर्जी के भाई बामा प्रसाद मुखर्जी के पौत्र बाणी प्रसाद मुखर्जी और परिवार के अन्य सदस्य कर रहे थे। जिराट गांव में पहले से ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पिता सर आशुतोष मुखर्जी के नाम पर एक विद्यालय और पुस्तकालय है, लेकिन श्यामा प्रसाद के नाम पर अब तक कोई बड़ा स्मारक नहीं था। राज्य की नई भाजपा सरकार ने अपने पहले ही बजट में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके पैतृक आवास के अधिग्रहण व विकास के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस योजना के तहत 125 फुट ऊंची प्रतिमा, पुराने भवन का व्यापक जीर्णोद्धार, पार्क, पुस्तकालय, संग्रहालय और आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
Supreme Court Ruling: वायु सैनिकों को मर्जी से नौकरी छोड़ने का बिना शर्त अधिकार नहीं

Action Taken on Stunt Driving: द्वारका एक्सप्रेसवे पर लैंबोर्गिनी से स्टंट करने पर एक्शन

National Lok Adalat Meeting: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विभिन्न मामलों की प्री-ट्रायल बैठक शुरू

Supreme Court Ruling: वायु सैनिकों को मर्जी से नौकरी छोड़ने का बिना शर्त अधिकार नहीं

Judo competition results announced: जिला स्तरीय विद्यालय जूडो प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

Sports Event in Kurukshetra: रिपु सूदन सिंह गीता विद्या मंदिर के कबड्डी खिलाड़ियों ने हासिल किया प्रथम स्थान

Football Selection in Chandauli: राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले के दो खिलाड़ियों का चयन