BJP files complaint against Rahul Gandhi and Pappu Yadav: पुलिस को दिए डिजिटल सुबूत

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में विपक्षी सांसदों द्वारा संसद भवन परिसर में स्वांग रचने की शिकायत अब पुलिस तक पहुंच गई है। इस मामले मे
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में विपक्षी सांसदों द्वारा संसद भवन परिसर में स्वांग रचने की शिकायत अब पुलिस तक पहुंच गई है। इस मामले में सांसद बांसुरी स्वराज के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली के डीसीपी से मिला और इस घटना की शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की। सांसद स्वराज ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में सभी को विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन किसी की आस्था के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सनातन संस्कृति का मजाक बनाया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का सम्मान करना हर नागरिक का दायित्व है।
संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन के नाम पर हिंदुओं की आस्था और सनातन संस्कृति का उपहास उड़ाया गया, और संत समाज का परिहास किया गया। सांसद पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस पूरी घटना की योजना बनाई थी। सांसद स्वराज ने कहा कि उनकी शिकायत किसी सुनी-सुनाई बात पर नहीं है, बल्कि यह सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आडियो-वीडियो साक्ष्यों पर आधारित है। इसलिए पुलिस के पास प्राथमिकी दर्ज करने और जांच शुरू करने के लिए पर्याप्त आधार मौजूद हैं। उन्होंने घटना से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग, मीडिया कवरेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को तत्काल सुरक्षित करने की मांग की।
















