Gold Medalist Asmita Day: बनारस की बहू बनेंगी गोल्ड मेडलिस्ट अस्मिता डे, जूडो प्लेयर विजय यादव के साथ लेंगी सात फेरे

जागरण संवाददाता, वाराणसी। ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में अस्मिता डे ने स्वर्ण पदक जीतकर एक नया इतिहास रचा है। उनके होने वाले पति, जूडो खिल
जागरण संवाददाता, वाराणसी। ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में अस्मिता डे ने स्वर्ण पदक जीतकर एक नया इतिहास रचा है। उनके होने वाले पति, जूडो खिलाड़ी विजय यादव ने बताया कि अस्मिता नियमित रूप से उनके साथ अभ्यास करती थीं। विजय ने कहा कि अस्मिता का लक्ष्य हमेशा स्पष्ट था, वह स्वर्ण पदक से कम कुछ नहीं चाहती थीं। पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भी उन्होंने जूडो में स्वर्ण पदक जीता था और अब उनकी मेहनत का फल मिला है। विजय ने बताया कि अस्मिता ने चार से पांच घंटे तक उनके साथ अभ्यास किया, जिसका परिणाम यह हुआ कि उन्होंने महिला जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया।
विजय यादव, जो आयर बाजार के पास सुलेमापुर गांव के निवासी हैं, वर्तमान में लखनऊ में तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, अस्मिता गाजियाबाद में यूपी पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। आरएसओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि विजय ने शनिवार शाम को उन्हें सूचित किया कि सिगरा स्टेडियम में अभ्यास करने वाली जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है। डॉ. एके सिंह ने कहा कि अस्मिता डे के वाराणसी आने पर उनका शानदार स्वागत किया जाएगा।
















