Brutal Murder in Daylight: प्रेमी ने गंडासे से प्रेमिका के पति को 17 बार काटकर हत्या की

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां हाशिम नामक युवक ने तालिब नामक व्यक्ति की गंडासे से
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां हाशिम नामक युवक ने तालिब नामक व्यक्ति की गंडासे से निर्मम हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात का CCTV फुटेज पास के एक मकान में लगे कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें आरोपी तालिब पर बेरहमी से 17 वार करता हुआ नजर आ रहा है।
घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हाशिम मंदवाड़ा से लुहासना की तरफ आ रहा है। पुलिस की टीम ने घेराबंदी की, लेकिन आरोपी गन्ने के खेत में छिप गया और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। मुठभेड़ के दौरान हाशिम ने मीडिया के सामने कहा कि अगर वह तालिब को नहीं मारता, तो तालिब उसे मार देता। जांच में सामने आया है कि मृतक तालिब की पत्नी के साथ हाशिम के अवैध संबंध थे, जिससे दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हाशिम ने तालिब पर गंडासे से जानलेवा हमला किया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल गंडासा बरामद किया गया है। हाशिम को सीएचसी बुढ़ाना में भर्ती कराया गया है।
















