Congress MP Rajmohan Unnithan's Statement: केरल में इस जन्म में पूरा वंदे मातरम नहीं गाया जाएगा

कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने रविवार को बयान दिया कि केरल में वंदे मातरम का पूरा संस्करण इस जन्म में नहीं गाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे प्रधानमंत्री नरें
कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने रविवार को बयान दिया कि केरल में वंदे मातरम का पूरा संस्करण इस जन्म में नहीं गाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमें गोली मारने की धमकी ही क्यों न दें, इसे पूरा नहीं गाया जाएगा।
हाल ही में केरल के मुख्य सचिव ने सरकारी विभागों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम को पूरी तरह गाने का निर्देश दिया था। इस पर उन्नीथन ने कहा कि इसे उसी तरह गाया जाएगा जैसे अब तक गाया जाता रहा है।
उन्नीथन ने यह भी आरोप लगाया कि राजभवन घटिया राजनीति के केंद्र बन गए हैं और राज्यपाल धनबल के सहारे लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में हम राज्यपालों से न्याय की उम्मीद नहीं कर सकते। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे वंदे मातरम के पूर्ण गायन को स्वीकार नहीं कर सकते।
















