Haridwar Kanwar Mela: हरिद्वार में कांवड़ियों की संख्या 3 करोड़ पार, अगले 48 घंटे में 4 करोड़ छूने का अनुमान

धर्मनगरी हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिव भक्तों की संख्या 3 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। वर्तमान में यह मेला अपने अंतिम चरण में है और डाक कांवड़ियों का र
धर्मनगरी हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिव भक्तों की संख्या 3 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। वर्तमान में यह मेला अपने अंतिम चरण में है और डाक कांवड़ियों का रेला लगातार हरिद्वार की ओर बढ़ रहा है। इस भीड़ को नियंत्रित करना पुलिस और प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।
पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार शाम तक 3 करोड़ 19 लाख से अधिक कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंच चुके हैं। अनुमान है कि अगले 48 घंटों में यह संख्या 4 करोड़ को पार कर जाएगी। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रशासन के अधिकारी मेला नियंत्रण भवन में बने कंट्रोल रूम से पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
हरिद्वार में बैरागी कैंप पार्किंग से लेकर हाइवे के किनारे तक डाक कांवड़ के हजारों वाहन दिखाई दे रहे हैं। 30 जुलाई से श्रावण मास का कांवड़ मेला विधिवत रूप से शुरू हुआ था। पहले सप्ताह में कांवड़ यात्रियों की भीड़ उमड़ी और अब डाक कांवड़ का जोर बढ़ता जा रहा है।
शनिवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से 25 हजार से अधिक वाहन कनखल बैरागी कैंप पहुंचे। इनमें मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, शामली, बागपत, सहारनपुर और हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद शामिल हैं। पैदल कांवड़ यात्रियों की संख्या अब बहुत कम हो गई है। आज से डाक कांवड़ रवाना होने का सिलसिला शुरू होगा और मेला 10 अगस्त की रात तक जारी रहेगा।
















