Delhi Metro's Global Recognition: दिल्ली मेट्रो ने हांगकांग, न्यूयॉर्क और पेरिस को पीछे छोड़ा

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (dmrc) ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जिसमें उसने ट्रेन परिचालन की समयबद्धता और विश्वसनीयता के मामले में विश्व की
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जिसमें उसने ट्रेन परिचालन की समयबद्धता और विश्वसनीयता के मामले में विश्व की कुछ सबसे प्रतिष्ठित मेट्रो प्रणालियों, जैसे हांगकांग मेट्रो, पेरिस मेट्रो और न्यूयॉर्क सबवे को पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि दिल्ली मेट्रो को दुनिया की बेहतरीन शहरी रेल प्रणालियों में स्थापित करती है।
DMRC ने ट्रेन परिचालन प्रदर्शन को मापने के लिए बेहद कड़े मानदंड अपनाए हैं। जहां कई मेट्रो प्रणालियां ट्रेन के कई मिनट विलंब से पहुंचने पर ही उसे विलंबित मानती हैं, वहीं दिल्ली मेट्रो में यदि कोई ट्रेन अपने गंतव्य स्टेशन पर निर्धारित समय से 59 सेकंड से अधिक विलंब से पहुंचती है, तो उसे विलंबित माना जाता है। DMRC के अनुसार, दिल्ली मेट्रो की ट्रेन पंक्चुअलिटी साल 2003 में 98.27% थी, जो साल 2005 में बढ़कर 99.64% हो गई। इसके साथ, दिल्ली मेट्रो ने अपने परिचालन की शुरुआत के महज दो सालों के अंदर ही 99% से ज्यादा पंक्चुअलिटी हासिल करने वाली दुनिया की चुनिंदा मेट्रो प्रणालियों की श्रेणी में जगह बना ली।














