Bus Strike: सिटी बस परिचालकों का धरना, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

सोमवार की सुबह सिटी बस के परिचालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अचानक मानीराम चार्जिंग स्टेशन के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस धरने के कारण बसों का सं
सोमवार की सुबह सिटी बस के परिचालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अचानक मानीराम चार्जिंग स्टेशन के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस धरने के कारण बसों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। धरने में शामिल परिचालकों में रवीश कुमार सिंह, आजाद आलम, शिवनाथ, सत्यम, धीरेंद्र बहादुर, दीपक सिंह, मुन्ना कुमार, अर्जुन राजभर और सोनू यादव जैसे कई लोग शामिल थे। उन्होंने अपनी सैलरी संबंधी शिकायतों को उठाया, जिसमें मुख्य रूप से यह कहा गया कि कंपनी को उन्हें 7 रुपये 20 पैसे देने चाहिए, लेकिन उन्हें मौके पर मात्र 3 रुपये 66 पैसे ही मिल रहे हैं। इस हड़ताल के कारण लगभग 25 सिटी बसें संचालन से बाहर रहीं, जिससे सुबह के समय कई यात्रियों को बस स्टैंड पर निराश होकर लौटना पड़ा।
सिटी ट्रांसपोर्ट गोरखपुर के प्रबंध संचालक नित्य नारायण राय ने बताया कि ट्रांसपोर्ट कंपनी परिचालकों को 4 रुपये 26 पैसे का पेमेंट कर रही है। इसमें से 3 रुपये 66 पैसे उन्हें हाथ में दिए जा रहे हैं, जबकि बाकी की राशि ईपीएफ (भविष्य निधि) और अन्य मदों में जमा की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह हड़ताल बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक की गई है। प्रशासन और कंपनी प्रबंधन ने परिचालकों से बातचीत शुरू कर दी है ताकि जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकाला जा सके और बस सेवा को बहाल किया जा सके।
















