CBI files charge sheet: चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में 11 आरोपी नामजद

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में दो भाजपा कार्यकर्ताओं सहित 11 आरोपिय
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में दो भाजपा कार्यकर्ताओं सहित 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में भाजपा कार्यकर्ता सागर सोनकर और उसके भाई साहिब सोनकर को नामजद किया गया है, जिन्हें हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपी रथ के कार्यालय में काम करते थे और सीबीआई का आरोप है कि इन्होंने उत्तर प्रदेश के शूटरों को रथ की हत्या की सुपारी दी थी। इस मामले में एक प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दल के एक पदाधिकारी की भी भूमिका की जांच की जा रही है। सीबीआई की जांच में यह भी सामने आया है कि सागर सोनकर वर्ष 2020 तक प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दल के एक विधायक के पास कार्यरत था, लेकिन बाद में उसने भाजपा का रुख कर लिया।
सीबीआई ने इस मामले में हत्या की साजिश के तार दिसंबर 2025 से जुड़े होने का दावा किया है, जब शुभेंदु अधिकारी के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चंद्रनाथ रथ की हत्या की योजना बनाई गई थी। हालांकि, विभिन्न कारणों से इस हत्या की तारीख में लगातार बदलाव होता रहा। सीबीआई का आरोप है कि सागर सोनकर ने हत्या को अंजाम देने के लिए शूटरों को पैसे और सुपारी दी थी। चंद्रनाथ रथ की हत्या 6 मई को मध्यमग्राम में गोली मारकर की गई थी, जो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के दो दिन बाद हुई।
















