Chamba Road Accident: हिमाचल के चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, 7 की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। चुराह उपमंडल के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर एक निजी बस, जो शर्मा ट्रैवलर्स की थी, अनियंत्रित होकर दू
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। चुराह उपमंडल के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर एक निजी बस, जो शर्मा ट्रैवलर्स की थी, अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में बस के चालक और परिचालक समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।
हादसे के समय बस में लगभग 15 से 20 लोग मौजूद थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने कठिनाई से घायलों को क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकाला।
पुलिस प्रशासन भी घटना स्थल पर पहुंच गया और घायलों को तुरंत सिविल हॉस्पिटल तीसा भेजा गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और बस के मलबे के नीचे कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। तीसा थाना के एडिशनल एसएचओ अनुभव शर्मा ने इस हादसे की पुष्टि की है।
















