CJP Protest: पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली नाबालिग लड़की पर नहीं होगा केस, दिल्ली पुलिस का फैसला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर आयोजित cjp के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में वायरल हुई नाबालिग
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर आयोजित CJP के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में वायरल हुई नाबालिग लड़की के खिलाफ अब कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज न करने का निर्णय लिया है। इससे पहले नोएडा पुलिस ने लड़की के खिलाफ 'जीरो एफआईआर' दर्ज की थी, जिसमें उसकी उम्र 25 वर्ष बताई गई थी। हालांकि, बाद में लड़की ने एक वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि उसकी उम्र केवल 15 वर्ष है और उसने प्रदर्शन स्थल पर दूसरों के प्रभाव में आकर आपत्तिजनक बातें कही थीं।
वीडियो में नाबालिग ने कहा, "मैं सिर्फ 15 साल की हूं। मैंने जो किया, वह माफी के लायक नहीं था। मैंने बहुत गलत बातें कही हैं। यह मेरी पहली और आखिरी गलती है। मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं।" इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लड़की के प्रति नरमी बरतने की अपील की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इस लड़की को "भटके हुए बच्चे" के रूप में देखते हैं और उन्हें माफ करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सजा देकर या अदालतों के चक्कर लगवाकर परिस्थितियों में सुधार नहीं किया जा सकता। उन्होंने समाज से भी अपील की कि बच्चों को दूसरा मौका दिया जाए।
















