Protest against BJP MLA: कांग्रेस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा का फूंका पुतला

थानाकलां (ऊना)। हाल ही में धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर की गई विवादास्पद टिप्पणी के बाद कुटलैहड़ विधानसभा क्
थानाकलां (ऊना)। हाल ही में धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर की गई विवादास्पद टिप्पणी के बाद कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व में थानाकलां में सुधीर शर्मा का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की बयानबाजी बंद नहीं हुई तो प्रदेश भर में सुधीर शर्मा के पुतले जलाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के नेता केवल राजनीतिक बयानबाजी कर माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस इस तरह की राजनीति को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी और जनता भी इसका उचित जवाब देगी।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश के विकास और जनहित के कार्यों में जुटे हुए हैं। उन्होंने भाजपा के नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि वे केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। विवेक शर्मा ने यह भी कहा कि भाजपा के नेता आज जिन मुद्दों पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हीं मामलों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने अपनी सरकार के समय जारी चार्जशीट में कई आरोप लगाए थे। यदि उन आरोपों में सच्चाई थी, तो अब उनकी निष्पक्ष जांच करवाई जानी चाहिए।
















