Container fire in Dhanbad: ट्रांसफार्मर के पास खड़े कंटेनर में लगी भीषण आग, लाखों का गुटखा जलकर राख

धनबाद में शुक्रवार की सुबह एक गंभीर अग्निकांड ने शहर के बिशुनपुर क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। यहां ट्रांसफार्मर के पास खड़े एक ट्रेलर कंटेनर में अचानक आग लग गई,
धनबाद में शुक्रवार की सुबह एक गंभीर अग्निकांड ने शहर के बिशुनपुर क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। यहां ट्रांसफार्मर के पास खड़े एक ट्रेलर कंटेनर में अचानक आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का गुटका जलकर राख हो गया। इस घटना में ट्रक के चालक और खलासी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। आग लगने की वजह एक बिजली के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बिशुनपुर बस्ती के बीचों-बीच पिछले कई महीनों से एक अवैध गोदाम संचालित किया जा रहा था, जिसकी जानकारी किसी को नहीं थी। लेकिन इस अग्निकांड ने इस अवैध गतिविधि का भंडाफोड़ कर दिया। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात एक गुटखे से भरा कंटेनर बिशुनपुर पहुंचा और उसे ट्रांसफार्मर के निकट पार्क कर दिया गया। कुछ ही समय बाद ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे पास खड़े कंटेनर में आग लग गई। आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
















