Property Dispute in Bhagalpur: छोटे भाई ने बड़े भाई पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर निवासी संजीव रंजन सिंह ने अपने बड़े भाई राजीव रंजन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संजीव का कहना है कि उनके बड़े भाई
भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर निवासी संजीव रंजन सिंह ने अपने बड़े भाई राजीव रंजन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संजीव का कहना है कि उनके बड़े भाई ने बिना पारिवारिक बंटवारे के पैतृक संपत्ति का एग्रीमेंट कर लिया और इसके माध्यम से अन्य लोगों से पैसे भी ले लिए। संजीव ने इस मामले में जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव को आवेदन देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि संबंधित जमीन और मकान उनकी मां शिव कुमारी सिंह के नाम पर है, जो उनके पिता कृष्ण देव सिंह ने खरीदी थी। माता-पिता के निधन के बाद दोनों भाइयों के बीच संपत्ति का बंटवारा अब तक नहीं हुआ है। संजीव का आरोप है कि बड़े भाई ने स्वार्थवश बंटवारे की मांग पर ध्यान नहीं दिया और इस बीच कुछ लोग उनके घर आकर दावा करने लगे कि उन्होंने जमीन खरीद ली है।
संजीव रंजन सिंह ने कहा कि जब उन्होंने निलेश सिंह नामक व्यक्ति से संबंधित कागजात मांगे, तो निलेश ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उनके किरायेदारों को भी मकान खाली करने के लिए कहा। संजीव ने इस मामले में जोगसर थाने में भी आवेदन दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके बड़े भाई पहले भी कई लोगों से इसी तरह पैसे लेकर जमीन के नाम पर एग्रीमेंट कर चुके हैं। आए दिन अलग-अलग लोग उनके घर आकर यह दावा करते हैं कि उन्होंने उनके भाई को पैसे दिए हैं और अब वे जमीन और मकान पर कब्जा करने की धमकी देते हैं। इस स्थिति को लेकर संजीव ने डीएम और एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।















