Contaminated sweets at Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट पर 799 रुपये के लड्डू में मिली फफूंदी, यात्री ने मांगा रिफंड

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। हाल ही में एक यात्री ने दावा किया कि उसने एयरपो
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। हाल ही में एक यात्री ने दावा किया कि उसने एयरपोर्ट से 400 ग्राम बूंदी के लड्डू का पैकेट 799 रुपये में खरीदा था, जिसमें फफूंदी पाई गई। इस घटना के बाद, यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इसकी तस्वीर साझा करते हुए संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यात्री के अनुसार, यह पैकेट एयरपोर्ट परिसर से खरीदा गया था और मिठाई की खराब स्थिति को देखते हुए उसने भारत सरकार के फूड सेफ्टी विभाग, यूपी पुलिस और अन्य अधिकारियों को टैग किया। शिकायतकर्ता ने विक्रेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए रिफंड की भी मांग की।
यात्री ने अपनी पोस्ट में 'लाल स्वीट्स' को संबोधित करते हुए लिखा कि उसने दोपहर करीब 2 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बूंदी के लड्डू खरीदे थे, जिसमें इस तरह की गुणवत्ता मिली। उसने यह भी सवाल उठाया कि क्या विक्रेता के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी और उसके पैसे वापस किए जाएंगे। इसके साथ ही, उसने लड्डू की तस्वीर भी साझा की। जानकारी के अनुसार, पैकेट पर पैकिंग की तारीख 6 जून 2026 थी और एक्सपायरी डेट 6 अगस्त 2026 अंकित थी। इसका मतलब यह है कि शिकायत के समय मिठाई निर्धारित उपयोग अवधि के भीतर थी, फिर भी लड्डू पर फफूंदी होने का दावा किया गया है।
















