Cyber Fraud in Farrukhabad: महिला से 15 हजार की ठगी

कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंवरपुर इमलाक की एक महिला ने बिजली कनेक्शन जोड़ने और बकाया बिल समायोजित कराने के नाम पर साइबर ठग द्वारा 15 हजार रुपये की ठगी क
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंवरपुर इमलाक की एक महिला ने बिजली कनेक्शन जोड़ने और बकाया बिल समायोजित कराने के नाम पर साइबर ठग द्वारा 15 हजार रुपये की ठगी का शिकार होने की शिकायत की है। पीड़िता रीना बेगम ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। रीना बेगम ने बताया कि उनके बिजली कनेक्शन को बकाया बिल के कारण काट दिया गया था। इस दौरान एक व्यक्ति ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर फोन किया और कहा कि उनका 20 हजार रुपये का बकाया बिल है। उसने यह भी कहा कि यदि वह 15 हजार रुपये ऑनलाइन जमा कर देती हैं, तो पूरा बकाया समायोजित कर दिया जाएगा और उन्हें कोई पेनाल्टी भी नहीं लगेगी। इसके साथ ही नया मीटर भी लगा दिया जाएगा।
झांसे में आकर रीना बेगम ने आरोपी द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड को स्कैन कर 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन चार-पांच दिन बीत जाने के बाद भी न तो उनका कनेक्शन जुड़ा और न ही कोई बिजली विभाग का कर्मचारी उनके पास पहुंचा। इस स्थिति में उन्होंने बिजली विभाग के कार्यालय जाकर जानकारी प्राप्त की। वहां अधिकारियों ने बताया कि विभाग की ओर से किसी भी कर्मचारी को इस तरह ऑनलाइन भुगतान लेने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है। इस प्रकार रीना बेगम को समझ में आया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं।
















