Delhi Laxmi Scheme: 5.14 lakh registrations in 7 days ahead of Raksha Bandhan

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत 1 अगस्त से शुरू होने के बाद केवल 7 दिनों में 5,14,460 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि 2 लाख से ज्या
दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत 1 अगस्त से शुरू होने के बाद केवल 7 दिनों में 5,14,460 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि 2 लाख से ज्यादा आवेदन अंतिम रूप से जमा किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना को मिल रहा अभूतपूर्व जनसमर्थन अपने आप में ऐतिहासिक है। यह संख्या महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के प्रति दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
शनिवार दोपहर तक कुल 5,14,460 महिलाओं के आवेदन पंजीकृत हुए हैं, जिनमें से 4,36,316 ने अपना जिला/विधानसभा क्षेत्र दर्ज किया है। 78,144 लाभार्थियों ने अभी तक अपना जिला दर्ज नहीं कराया है। वहीं, 2,18,728 आवेदन अंतिम रूप से जमा हो चुके हैं। जिलावार पंजीकरण में नॉर्थ-ईस्ट जिला 73,676 पंजीकरणों के साथ सबसे आगे है। इसके बाद नॉर्थ-वेस्ट में 55,700 और वेस्ट जिले में 44,358 पंजीकरण हुए हैं। नई दिल्ली जिले में सबसे कम 5,573 पंजीकरण दर्ज किए गए हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण का संकल्प लिया था, जिसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना को महिलाओं द्वारा जिस उत्साह और विश्वास के साथ अपनाया गया है, वह इस बात का प्रमाण है कि यह योजना लाखों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली है।
दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। लाभार्थियों को दो वित्तीय विकल्प दिए गए हैं। पहले विकल्प में 1,000 रुपये सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) वॉलेट में दैनिक आवश्यकताओं के लिए उपलब्ध होंगे और 1,500 रुपये आरडी/एफडी में जमा किए जाएंगे। दूसरे विकल्प में पूरी 2,500 रुपये की राशि आरडी/एफडी में जमा की जाएगी, जिससे महिलाओं की दीर्घकालिक बचत को बढ़ावा मिलेगा।
















