LPL 2026 Final: जाफना किंग्स हार गई, गॉल गैलेन्ट्स बनी चैंपियन

लंका प्रीमियर लीग (lpl) का नया सीजन समाप्त हो गया है और इस बार गॉल गैलेन्ट्स ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। फाइनल में जाफना किंग्स को हराकर गॉल ने पहली
लंका प्रीमियर लीग (LPL) का नया सीजन समाप्त हो गया है और इस बार गॉल गैलेन्ट्स ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। फाइनल में जाफना किंग्स को हराकर गॉल ने पहली बार खिताब जीता। यह मुकाबला शनिवार, 8 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। जाफना किंग्स, जो पिछले सीजन की चैंपियन थी, इस बार अपनी सफलता को दोहराने में असफल रही।
गॉल गैलेन्ट्स ने फाइनल में जाफना को 5 विकेट से हराया। जाफना की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में केवल 123 रन पर ऑल आउट हो गई। ओपनर कामिल मिशारा ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। गॉल की ओर से चरित असलंका और ईशान मलिंगा ने 3-3 विकेट लेकर जाफना के बल्लेबाजों को परेशान किया।
गॉल ने जवाब में 10 रन पर 2 विकेट खो दिए, लेकिन थॉमस रॉजर्स और दिनुरा कालुपहाना ने पारी को संभाला। अंत में कप्तान दासुन शानका और सहन अरच्चिगे ने मिलकर टीम को महज 15.5 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। इस जीत के साथ गॉल ने अपनी पहली LPL चैंपियनशिप का जश्न मनाया।















