








जागरण संवाददाता, बहराइच। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए चलाए जा रहे ई-केवाईसी अभियान का जिले में व्यापक असर दिखाई दे
जागरण संवाददाता, बहराइच। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए चलाए जा रहे ई-केवाईसी अभियान का जिले में व्यापक असर दिखाई देने लगा है। इस अभियान के अंतर्गत लाभार्थियों की पहचान को सुनिश्चित करने के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य किया गया है। हालांकि, कई बार समय सीमा बढ़ाने और लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद, लगभग छह प्रतिशत लाभार्थियों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में विभाग ने सख्ती दिखाते हुए डेढ़ लाख से अधिक लाभार्थियों का राशन रोक दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अब जिन लाभार्थियों की ई-केवाईसी नहीं हुई है, उन्हें उचित दर की दुकानों से खाद्यान्न तभी मिलेगा, जब वह अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। यह कदम राशन वितरण में पारदर्शिता और सही लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
विभाग का मानना है कि जिन लोगों ने अब तक केवाईसी नहीं कराई है, उनमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की हो सकती है जो जिले से बाहर रह रहे हैं, स्थानांतरित हो चुके हैं या फिर योजना का लाभ नहीं लेना चाहते हैं। जिले में कुल 727355 राशन कार्डों पर पंजीकृत 26,85,531 यूनिट के सापेक्ष अब तक 25,34,986 यूनिटों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। इस प्रकार जिले में ई-केवाईसी का प्रतिशत 94.39 फीसदी पहुंच गया है। आंकड़ों के अनुसार, 1,50,545 यूनिट की ई-केवाईसी नहीं होने से अब वह राशन पाने की व्यवस्था से बाहर हो चुके हैं। ई-केवाईसी की प्रगति के मामले में बहराइच प्रदेश में 19 वें स्थान पर है। नए आवेदनों की जांच कर पात्र मिलने पर लाभार्थी सूची में शामिल भी किया जा रहा है।
जिन लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे नजदीकी उचित दर की दुकान या संबंधित केंद्र पर जाकर अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर लें। इससे उनका राशन वितरण दोबारा शुरू किया जा सकेगा। जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने कहा कि यह प्रक्रिया सभी लाभार्थियों के लिए आवश्यक है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति राशन से वंचित न रहे। ई-केवाईसी अभियान के तहत विभाग की कोशिश है कि सभी लाभार्थियों को समय पर और सही तरीके से राशन उपलब्ध कराया जा सके।


Arrest of Notorious Criminal: पलवल STF ने बल्लभगढ़ से दबोचा 5000 का इनामी बदमाश, कई गंभीर मामलों में था वांछित
Bihar Panchayat Elections Update: मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा, परिसीमन के बाद होंगे चुनाव
Tragic Incident in Barabanki: पीएसी जवान ने फांसी लगाकर दी जान
Landslide in Bageshwar: खारबगड़ में मलबे से घरों में घुसा पानी, ग्रामीणों में भय का माहौल
Power Outage in Gurugram: सनसिटी एवेन्यू में 10 घंटे तक बिजली गुल, लोगों का टूटा सब्र
Political Allegations: प्रशांत किशोर ने SSP पर गंभीर आरोप लगाए
Rapper Starts 'Abolish Reservation' Movement: आरक्षण हटाओ - अगस्त क्रांति का आगाज़
Flood devastation in Navsari: 10 साल के विरल का सपना, घर डूबा, फिर भी इंजीनियर बनने की चाह
Murder case in Gorakhpur: छठे आरोपित की गिरफ्तारी में पुलिस को चुनौती
Tragic Incident in Sant Kabir Nagar: प्रेमी के सामने छात्रा ने आत्महत्या की

Threat to Sarpanch in Palwal: पलवल में सरपंच को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

CA Arrested for Exploitation: रिश्तेदार लड़की संग हैवानियत की हद पार, ब्लैकमेल कर सात साल तक किया शोषण

Arrest of Notorious Criminal: पलवल STF ने बल्लभगढ़ से दबोचा 5000 का इनामी बदमाश, कई गंभीर मामलों में था वांछित

IND vs SL: श्रीलंका दौरे से पहले भारत को झटका, बुमराह टेस्ट सीरीज से बाहर

Explosive innings by Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, 233 रन बनाए

Basketball Competition in Darbhanga: बिहार के कई जिलों के खिलाड़ी दिखा रहे हुनर