Dangerous Road Conditions in Sidhi: सीधी के गौरदह गांव में सड़क पर जलभराव से ग्रामीणों को हो रही परेशानी

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के गौरदह गांव में सड़क पर जलभराव की समस्या ने ग्रामीणों की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। गांव में महेंद्र त्रिपाठी के घर की ओर जाने वा
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के गौरदह गांव में सड़क पर जलभराव की समस्या ने ग्रामीणों की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। गांव में महेंद्र त्रिपाठी के घर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों को यह समझ नहीं आ रहा कि यह रास्ता है या तालाब।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जलभराव और नाले की समस्या का सामना कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों ने पुलिया बनाने के बजाय नाली और रिटेनिंग वॉल का निर्माण स्वीकृत किया है। आरोप है कि निर्माण कार्य जानबूझकर बरसात के मौसम में शुरू कराया गया, जिससे काम अधूरा रह गया।
गांव वालों का यह भी कहना है कि बनाई गई दीवार की ऊंचाई बेहद कम है और उसमें सरिया तक नहीं लगाया गया है, जिससे बारिश का पानी दीवार के ऊपर से बहकर सड़क पर आ जाता है। इस स्थिति के कारण ग्रामीणों का अपने घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
सरकारी धन के दुरुपयोग और घटिया निर्माण को लेकर जब मीडिया ने जनपद पंचायत के सीईओ हरीश केशरवानी से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनका कोई जवाब नहीं मिला। प्रशासनिक उदासीनता के कारण गांव वालों में भारी गुस्सा व्याप्त है।
















