Employment Scheme in Mirzapur: वीबी जी राम जी योजना के तहत 13512 लोगों को मिला रोजगार

मीरजापुर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना का स्थान अब विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन गारंटी योजना (वीबी जी
मीरजापुर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना का स्थान अब विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन गारंटी योजना (वीबी जी राम जी) ने ले लिया है। इस योजना के तहत एक जुलाई से अब तक 13512 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। जनपद में कुल 50,136 मानव दिवस का सृजन हुआ है। यह योजना 12 ब्लॉकों के 809 ग्राम पंचायतों में लागू की गई है, जहां लगभग 31,07,961 की आबादी निवास करती है। जनपद में 3,20,149 परिवार हैं, जिसमें 4,50,000 व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा, 1,26,050 सक्रिय जाबकार्डधारक भी हैं। योजना के आरंभ होने के बाद जुलाई में 13512 लोगों ने कार्य की मांग की, जिन्हें रोजगार मुहैया कराया गया।
वीबी जी राम जी योजना के तहत मेन कार्य का चयन युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे योजना में पारदर्शिता बढ़ी है। हालांकि, अभी तक श्रमिकों का भुगतान शुरू नहीं हुआ है, इसके लिए शासन स्तर पर कार्रवाई चल रही है। इस योजना में बायोमेट्रिक हाजिरी और जीआइएस युक्त आटी टूल्स का उपयोग किया जा रहा है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति मस्टर रोल को फर्जी तरीके से नहीं भर सके। प्राकृतिक आपदाओं और असाधारण परिस्थितियों में समय पर प्रतिक्रिया और राहत देने के लिए विशेष छूट भी दी जाएगी।
















