Exam Special Train from Ranchi: रांची-सबौर परीक्षा स्पेशल ट्रेन की 95% सीटें रह जा रही हैं खाली

जागरण संवाददाता, रांची। रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा के मद्देनजर रांची से सबौर के लिए चलाई गई परीक्षा स्पेशल ट्रेन में सोमवार को यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत
जागरण संवाददाता, रांची। रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा के मद्देनजर रांची से सबौर के लिए चलाई गई परीक्षा स्पेशल ट्रेन में सोमवार को यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। रांची रेलवे स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के समय लगभग 95 प्रतिशत सीटें खाली पाई गईं। रेलवे ने इस ट्रेन का परिचालन परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए शुरू किया था, लेकिन कम संख्या में परीक्षार्थियों के पहुंचने के कारण ट्रेन का उपयोग अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो पा रहा है। यह स्थिति रेलवे के लिए चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि इस ट्रेन के माध्यम से अधिक से अधिक छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था।
रांची-सबौर-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन का मार्ग सुल्तानगंज होकर है, जिससे यह बाबा धाम जाने वाले कांवरियों के लिए भी सहायक साबित हो सकती है। कांवरिया इस ट्रेन के माध्यम से सुल्तानगंज तक पहुंच सकते हैं और वहां से आगे की यात्रा कर सकते हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस ट्रेन का उपयोग करें, ताकि परीक्षा स्पेशल का बेहतर उपयोग हो सके और यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो सके। ट्रेन संख्या 08601 रांची-सबौर परीक्षा स्पेशल रांची स्टेशन से शाम 7:00 बजे रवाना होती है और यह बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, नवादा, किउल, जमालपुर और सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर पहुंचती है।
















