Farakka Water Treaty set to expire: 30 साल पुरानी फरक्का जल संधि 12 दिसंबर को खत्म होगी, बिहार-पश्चिम बंगाल में विरोध तेज

पटना समाचार: भारत और बांग्लादेश के बीच 1996 में हस्ताक्षरित ऐतिहासिक फरक्का जल संधि (farakka water treaty) की 30 साल की अवधि इस वर्ष 12 दिसंबर 2026 को समाप्त हो
पटना समाचार: भारत और बांग्लादेश के बीच 1996 में हस्ताक्षरित ऐतिहासिक फरक्का जल संधि (Farakka Water Treaty) की 30 साल की अवधि इस वर्ष 12 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रही है। जैसे-जैसे संधि की समाप्ति की तारीख नजदीक आ रही है, देशभर में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा ने इस समझौते के मौजूदा स्वरूप में नवीनीकरण के खिलाफ आवाज उठाई है। यह केवल बिहार ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल भी समय-समय पर इस बैराज और जल संधि के प्रभावों पर अपनी चिंताएं व्यक्त करता रहा है।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में गंगा नदी पर फरक्का बैराज का निर्माण किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य हुगली नदी में पर्याप्त जल प्रवाह बनाए रखना है ताकि कोलकाता बंदरगाह का संचालन सुचारू रूप से हो सके। 12 दिसंबर 1996 को भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा नदी के पानी के बंटवारे को लेकर 30 साल के लिए एक समझौता हुआ, जिसे फरक्का जल संधि कहा गया। इस संधि के तहत शुष्क मौसम (1 जनवरी से 31 मई) के दौरान पानी का बंटवारा विशेष नियमों के अनुसार होता है।
















