South Africa recalls High Commissioner from India: दक्षिण अफ्रीका ने भारत में अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाया, विवादित मुलाकात के बाद कार्रवाई

भारत में दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त अनिल सूकलाल को वापस बुलाने की खबर आई है। उन पर आरोप है कि वह पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा और भारतीय मूल के कारोबारी अजय गुप्
भारत में दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त अनिल सूकलाल को वापस बुलाने की खबर आई है। उन पर आरोप है कि वह पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा और भारतीय मूल के कारोबारी अजय गुप्ता के बीच हुई एक विवादित बैठक में शामिल हुए थे। दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड लमोला ने बताया कि सूकलाल को विचार-विमर्श के लिए वापस बुलाया गया है। यह कदम तब उठाया गया जब जुमा और सूकलाल की हरिद्वार में 26 जून को गुप्ता से मुलाकात की तस्वीरें सामने आईं।
दक्षिण अफ्रीकी विदेश मंत्री ने एक मीडिया ब्रीफिंग में पुष्टि की कि उच्चायुक्त अनिल सूकलाल को आगे की बातचीत के लिए मुख्यालय वापस बुला लिया गया है। सूकलाल ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि यह एक औपचारिकता थी और चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह दो दिन बाद दिल्ली लौटेंगे। अनिल सूकलाल, जो भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी राजनयिक हैं, भारत में उच्चायुक्त नियुक्त होने से पहले G20 और ब्रिक्स शेरपा रह चुके हैं।
दक्षिण अफ्रीकी विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि अंतर्राष्ट्रीय संबंध और सहयोग विभाग (डीआईआरसीओ) ने विदेश यात्रा करने वाले पूर्व राष्ट्रपतियों को राजनयिक सहायता प्रदान करने के लिए सख्त नियमों का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्तावित ढांचे के तहत, पूर्व राष्ट्रपतियों और उप राष्ट्रपतियों को अपनी यात्रा योजनाओं का पूरा विवरण प्रदान करना अनिवार्य होगा।
जून में जब जैकब ज़ुमा भारत आए थे, तब वे हरिद्वार गए थे। वहां उनकी तस्वीर अनिल सूकलाल और अजय गुप्ता के साथ ली गई थी। गुप्ता बंधुओं पर ज़ुमा के साथ घनिष्ठ संबंधों का लाभ उठाने का आरोप लगा था। 2018 में गुप्ता परिवार दक्षिण अफ्रीका छोड़कर चला गया था। 2022 में आयोग ने निष्कर्ष निकाला कि ज़ुमा ने गुप्ता परिवार के इशारे पर मंत्रियों को नियुक्त और बर्खास्त किया।

















